BREAKING NEWS

जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए 300+ और ओणम पर 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी', भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान

यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज सुरक्षित रवाना, किसानों को नहीं होगी उर्वरक की कमी

फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर पर FIR

₹6,695 करोड़ के ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, भारी बारिश से यातायात प्रभावित

वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे से हार के बाद ब्राजीलियाई दिग्गज का भावुक अलविदा

17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आपके शहर का मौसम

लड़ेंगे बांकीपुर से उपचुनाव जन सुराज ने किया उम्मीदवार घोषित

विहिप अध्यक्ष की SIT से मांग,केजरीवाल, रामगोपाल, संजय सिंह और प्रियंका के बयान जांचें

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोक कला जगत ने खोया अनमोल रत्न

से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र,13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही,केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ऐलान

में नया मोड़, सिया गोयल की कथित Snapchat चैट से बढ़ा शक

ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, 480 करोड़ की सौगात

UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

CCTV सबूतों के बाद आरोपी अविनाश से पूछताछ में कई अहम खुलासे

जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार

शादी का सच सामने आते ही प्रेमिका को जिंदा जलाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

वायरल ऐप से ई-रिक्शा रोकने के दावों पर मचा बवाल, सरकार ने शुरू की जांच

भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील

कुछ घंटों बाद कमरे में मिली लाश, मौत बनी रहस्यमयी; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

होम / क्राइम-कानून / आगरा बाथरूम मर्डर केस: राजमिस्त्री का खुलासा, पत्नी ने खुद मलबा डालकर तैयार कराया था फर्श
आगरा बाथरूम मर्डर केस: राजमिस्त्री का खुलासा, पत्नी ने खुद मलबा डालकर तैयार कराया था फर्श
45 दिन लापता रहने के बाद बाथरूम के नीचे मिला शव, राजमिस्त्री ने बताया आरोपी महिला खुद भर रही थी मलबा

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में बाथरूम मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। जिस राजमिस्त्री ने बाथरूम का फर्श बनाया था। बाद में पुलिस ने फर्श तुड़वाकर शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा बाथरूम मर्डर केस:राजमिस्त्री का खुलासा, पत्नी ने खुद मलबा डालकर तैयार कराया था फर्श

By : Admin User | Updated at : 05 Jul 2026, 12:33 pm (IST)

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में सामने आए सनसनीखेज बाथरूम मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा 18 मई से लापता थे और 26 मई को उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। करीब 45 दिनों तक परिजन और पुलिस उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मामले ने उस समय चौंकाने वाला मोड़ ले लिया जब पुलिस ने घर के बाथरूम का फर्श तुड़वाया और उसके नीचे से सुरेंद्र का शव बरामद किया। जांच के बाद मृतक की पत्नी रूबी को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में कथित तौर पर हत्या और शव छिपाने की बात स्वीकार की।

इस केस में अब उस राजमिस्त्री रवि कुमार का बयान सामने आया है, जिसने बाथरूम का फर्श तैयार किया था। रवि के अनुसार, जब वह काम करने पहुंचा तो रूबी खुद बाथरूम में मलबा डाल रही थी। उसने मजदूर लगाने की सलाह दी, लेकिन महिला ने कहा कि वह खुद काम करेगी। इसके बाद उसने 500 रुपये दिए और निर्माण सामग्री मंगवाई।

रवि कुमार ने बताया कि बाथरूम का आकार लगभग चार बाई छह फीट था और उसने वहां नया फर्श तैयार किया, बिना यह जाने कि नीचे किसी का शव दफन है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रूबी ने कथित तौर पर पहले पति को खीर में नींद की गोलियां देकर बेहोश किया और फिर उसकी हत्या कर शव को बाथरूम के नीचे दफना दिया।

इसके बाद उसने परिवार को गुमराह करने के लिए अलग-अलग कहानियां बताईं कि उसका पति घर छोड़कर चला गया है। लेकिन लगातार संदेह बढ़ने पर जब परिवार ने पूछताछ की, तो सच सामने आया। पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की फोरेंसिक जांच जारी है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस जघन्य वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं और हत्या के पीछे असली कारण क्या था।