बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज ने प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट बीजेपी नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को मतगणना होगी।
By : Admin User | Updated at : 05 Jul 2026, 04:43 pm (IST)
बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जन सुराज ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता मनोज भारती ने प्रशांत किशोर के नाम का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस महत्वपूर्ण सीट पर प्रशांत किशोर को मैदान में उतारने का फैसला किया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और चुनाव प्रचार की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।
प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से बांकीपुर सीट का उपचुनाव बिहार की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में से एक माना जा रहा है, जिस पर सभी प्रमुख दलों की नजर रहेगी।
5 PHOTOS
7 PHOTOS
5 PHOTOS