वेबसाइट पर उसने "Site is Hacked, All I Need is Just a Fair Chance" का मैसेज छोड़कर अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स साबित करने की कोशिश की।प्रो. अग्रवाल के अनुसार, छात्र पहले साइबर सिक्योरिटी प्रवेश प्रक्रिया के हैकथॉन में खुद को साबित नहीं कर पाया था, जिसके बाद उसने वेबसाइट हैक कर अपनी योग्यता दिखाने की कोशिश की।
By : Admin User | Updated at : 29 Jul 2026, 12:59 pm (IST)
IIT कानपुर में बी.टेक साइबर सिक्योरिटी में एडमिशन न मिलने पर एक छात्र ने अपनी तकनीकी क्षमता साबित करने के लिए संस्थान की वेबसाइट हैक कर दी। उसने वेबसाइट पर "Site is Hacked, All I Need is Just a Fair Chance" का संदेश छोड़ते हुए दावा किया कि उसे सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मौका चाहिए।
मामले के बाद संस्थान ने कानूनी कार्रवाई करने के बजाय छात्र की स्किल्स परखने का फैसला लिया। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए इस वर्ष प्रवेश संभव नहीं है। हालांकि, छात्र की तकनीकी क्षमता का परीक्षण किया जाएगा और सफल होने पर उसे C3iHub में इंटर्नशिप का अवसर दिया जा सकता है। वह अगले वर्ष दोबारा एडमिशन के लिए भी आवेदन कर सकता है।
प्रो. अग्रवाल के अनुसार, छात्र पहले साइबर सिक्योरिटी प्रवेश प्रक्रिया के हैकथॉन में खुद को साबित नहीं कर पाया था, जिसके बाद उसने वेबसाइट हैक कर अपनी योग्यता दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ C3iHub में इंटर्नशिप या नौकरी के लिए अपना CV भेज सकते हैं
लेकिन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हमेशा कानूनी और सही रास्ता ही अपनाना चाहिए।
Published at : 29 Jul 2026, 12:59 pm (IST)