BREAKING NEWS

₹2.67 करोड़ का 206 तोला सोना गायब ; पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

में 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहली धरती, 1 मीटर तक सुनामी लहरों का अलर्ट,कई प्रान्तों में इमरजेंसी

प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट की राहत, FIR पर कार्रवाई रोकी,7 राज्यों से मांगा जवाब

खाना-पानी की व्यवस्था करने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

330 किलो ब्राउन हेरोइन तस्करी में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 8 साल की सजा

पर इजरायल-अमेरिका आमने-सामने, नेतन्याहू की आपत्ति पर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, नई SIT गठित; जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट

इंडिगो फ्लाइट की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार,सभी यात्री सुरक्षित

पर CJP की नजर! अभिजीत दीपके बोले- अब अगली रणनीति पर काम शुरू

प्रदर्शनकारियों पर AK-47 फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, तेजस्वी यादव ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

कहा- ‘सिर्फ प्रदर्शन हो रहा है तो लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए’,शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार की रक्षा जरूरी

मीराबाई चानू का गोल्डन धमाका, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण; पूरी की गोल्ड मेडल की हैट्रिक

पैलेट गन का मामला गरमाया, RAF जवान की हुई पहचान,जल्द आएगी जांच रिपोर्ट

68 लोगों की मौत; 5 जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा प्रभावित,763 गांव जलमग्न

फिर भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता; दूतावास ने जारी किया अपडेट

राजनीति से संन्यास, बोले- ‘2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव’,उम्र और घटती ऊर्जा का दिया हवाला

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान हिंसा से नहीं

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा'

FRS ने 2,500 से ज्यादा आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों की पहचान की,15 FIR दर्ज

होम / राष्ट्रीय / राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, नई SIT गठित; जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, नई SIT गठित; जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट
CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज जांच पर दिया जोर, SIT को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

टीम की अगुवाई IG किरण एस करेंगे, जबकि इसमें DIG सोमेन बर्मा और SSP गौरव ग्रोवर भी शामिल हैं। वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिट अनुभव वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी SIT में शामिल किया जाएगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरीमामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, नई SIT गठित; जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट

By : Admin User | Updated at : 27 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को लेकर सख्त रुख अपनाया है। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि अदालत के पिछले निर्देशों के बाद मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए नई SIT का गठन किया गया है।

नई तीन सदस्यीय SIT की कमान लखनऊ रेंज के IG किरण एस को सौंपी गई है। उनके साथ अयोध्या रेंज के DIG सोमेन बर्मा और अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर को भी जांच टीम में शामिल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कथित फंड हेराफेरी और वित्तीय गड़बड़ियों को देखते हुए टीम में फोरेंसिक ऑडिट के अनुभव वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को शामिल करने का सुझाव दिया, जिस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सहमति जताई।

सुप्रीम कोर्ट ने जांच की गुणवत्ता, पारदर्शिता और गति पर विशेष जोर दिया। अदालत ने SIT को चल रही जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उसका पूरा ध्यान मामले की तेज, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने पर है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को मिली चढ़ावे की सभी रसीदों को क्षेत्रवार वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग भी रखी गई। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह मांग किसी विरोध के उद्देश्य से नहीं, बल्कि चढ़ावे और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।