BREAKING NEWS

6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

ITC समेत दिग्गज कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट, बिक्री भी पड़ी सुस्त

दिल्ली पहुंचते ही खुली जुम्मन अंसारी की असली पहचान

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

ट्रंप बोले- हमला रोका, हॉर्मुज और न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया धड़कता दिल

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, महिला बॉक्सिंग में भारत का बढ़ाया गौरव

भारत-चीन सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार, नाथू ला और लिपुलेख से खुले कारोबार के रास्ते

स्यूटा में घुसने की कोशिश के दौरान 34 लोगों की मौत,मोरक्को से हजारों लोगों ने स्पेन में प्रवेश का प्रयास किया

अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया जूडो का पहला स्वर्ण पदक

कोयला खदान में भीषण हादसा,मीथेन गैस विस्फोट के बाद 32 मजदूरों की मौत,राहत अभियान जारी

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर,भारत ने आठवें दिन 6 पदकों के साथ बढ़ाया गौरव

कई राज्यों में हालात बिगड़े,सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश,18 राज्यों में मौसम अलर्ट

आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

LPG सस्ता, रेलवे, GST और बैंकिंग समेत कई बदलावों का आपकी जेब पर असर

होम / क्राइम-कानून / जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका
कुलगाम में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों को आतंकियों ने बनाया निशाना। दो मजदूरों की मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया।

घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

जम्मू-कश्मीर मेंआतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

By : Admin User | Updated at : 01 Aug 2026, 02:29 pm (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हमला उस समय हुआ जब दोनों श्रमिक केलम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों की गोलीबारी में 24 वर्षीय दीपक रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 28 वर्षीय भूपेंद्र कुमार को गंभीर हालत में पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हमलावरों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। संदिग्ध आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान और निगरानी बढ़ा रही हैं।

हाल के दिनों में बढ़ी आतंकी गतिविधियां

इस घटना से कुछ दिन पहले भी आतंकियों ने अनंतनाग में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों का मानना है कि आतंकी आम नागरिकों और बाहरी श्रमिकों को निशाना बनाकर घाटी में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

संदिग्ध वाहन की भी जांच

इसी बीच श्रीनगर में सुरक्षा जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध कार पुलिस बैरिकेड देखकर भागने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने पीछा कर वाहन को बरामद कर लिया। फिलहाल वाहन की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसका इस घटना से कोई संबंध है या नहीं।

सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

कुलगाम हमले के बाद पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां हमले में शामिल आतंकियों का पता लगाने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार अभियान चला रही

Published at : 01 Aug 2026, 10:09 am (IST)

Tags : Terrorism / isis terrorist