BREAKING NEWS

6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

ITC समेत दिग्गज कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट, बिक्री भी पड़ी सुस्त

दिल्ली पहुंचते ही खुली जुम्मन अंसारी की असली पहचान

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

ट्रंप बोले- हमला रोका, हॉर्मुज और न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया धड़कता दिल

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, महिला बॉक्सिंग में भारत का बढ़ाया गौरव

भारत-चीन सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार, नाथू ला और लिपुलेख से खुले कारोबार के रास्ते

स्यूटा में घुसने की कोशिश के दौरान 34 लोगों की मौत,मोरक्को से हजारों लोगों ने स्पेन में प्रवेश का प्रयास किया

अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया जूडो का पहला स्वर्ण पदक

कोयला खदान में भीषण हादसा,मीथेन गैस विस्फोट के बाद 32 मजदूरों की मौत,राहत अभियान जारी

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर,भारत ने आठवें दिन 6 पदकों के साथ बढ़ाया गौरव

कई राज्यों में हालात बिगड़े,सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश,18 राज्यों में मौसम अलर्ट

आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

LPG सस्ता, रेलवे, GST और बैंकिंग समेत कई बदलावों का आपकी जेब पर असर

होम / राष्ट्रीय / बारिश-बाढ़ का देशभर में कहर! केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा
बारिश-बाढ़ का देशभर में कहर! केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा
केरल में बाढ़ और लैंडस्लाइड से भारी तबाही, कर्नाटक में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से कई घरों में पानी घुसा

देशभर में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। केरल और कर्नाटक में लैंडस्लाइड व बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग लापता हैं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश-बाढ़ का देशभर में कहर!केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

By : Admin User | Updated at : 02 Aug 2026, 12:47 pm (IST)

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। केरल और कर्नाटक में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भी मौसम से जुड़ी घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

केरल में लैंडस्लाइड और बाढ़ से तबाही

केरल में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राज्य में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। राज्य सरकार ने 209 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

कर्नाटक में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और तीन वर्षीय बेटे संतोष के रूप में हुई है। हादसे के समय परिवार अपने घर में सो रहा था, तभी पहाड़ी से मलबा गिरने से मकान दब गया।

किश्तवाड़ में बादल फटा, कई घरों में घुसा पानी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से कई मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। तेज बहाव में दो कारें बह गईं और सड़कों पर मलबा जमा हो गया। एहतियात के तौर पर किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ। वहीं चमोली जिले के गौचर के पास कमेड़ा में बद्रीनाथ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात को फिलहाल वन-वे कर दिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। दूसरी ओर 

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बारिश नहीं होने से जल संकट गहरा गया है। सूखे जैसी स्थिति के बीच मुस्लिम समुदाय के करीब 2,000 लोगों ने सलात अल-इस्तिस्का (बारिश की विशेष नमाज) अदा कर अच्छी बारिश की दुआ मांगी। राज्य के कई जिलों में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।