BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / अंतरराष्ट्रीय / हॉर्मुज में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा
हॉर्मुज में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा
UAE ने दो तेल टैंकरों पर हमले की पुष्टि की, एक भारतीय नाविक की जान गई और आठ लोग घायल हुए। घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और समुद्री व्यापार को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं।

यूएई ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही। इस घटना ने पहले से जारी अमेरिका-ईरान तनाव के बीच क्षेत्रीय हालात को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

हॉर्मुजमें UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

By : Admin User | Updated at : 14 Jul 2026, 10:33 am (IST)

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के झंडे वाले दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले का निशाना बने दोनों टैंकरों में से एक पर तैनात एक भारतीय नाविक की मृत्यु हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यूएई सरकार ने इस हमले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। विदेश मंत्रालय ने मृतक भारतीय नाविक के परिवार, भारत सरकार और भारतीय नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही यूएई ने अपनी समुद्री सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि का असर अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार और वैश्विक बाजारों पर पड़ सकता है। हाल के घटनाक्रमों में अमेरिका ने इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और कुछ जहाजों से शुल्क (टोल) लेने की योजना की भी घोषणा की है, जबकि ईरान की ओर से क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज होने की खबरें सामने आई हैं।

इस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हुई हैं। यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है, तो इसका प्रभाव वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है। फिलहाल संबंधित देशों की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है