सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और पर्चियां फेंकने के आरोपी प्रबल प्रताप सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से आपत्तिजनक शब्दों वाली कई पर्चियां बरामद हुई हैं।
By : Admin User | Updated at : 15 Jul 2026, 12:11 pm (IST)
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रबल प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कोर्ट नंबर 13 में सुनवाई के दौरान हंगामा किया और जजों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
यह घटना 10 जुलाई 2026 की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, उस दिन सुप्रीम कोर्ट में प्रबल प्रताप एंड अदर बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले की सुनवाई चल रही थी। आरोपी खुद अपनी ओर से अदालत में पेश हुआ था। आरोप है कि सुनवाई के दौरान उसने अचानक जजों को ‘Judicial Servants’ कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया और कथित तौर पर अदालत को आदेश देने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया।
मामले के अनुसार, जब कोर्ट में मौजूद जस्टिस केवी विश्वनाथन ने आरोपी से सवाल किया कि क्या वह अदालत को आदेश दे रहा है, तो वह और उत्तेजित हो गया। इसके बाद उसने कथित रूप से CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और अपने हाथ में मौजूद कागज हवा में फेंक दिए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कोर्ट रूम से बाहर निकाला।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कोर्ट परिसर में व्यवस्था संभालने के दौरान आरोपी ने सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। सुरक्षाकर्मियों की शिकायत के आधार पर दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें:
दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें तत्काल मानसिक चिकित्सा हस्तक्षेप की जरूरत नहीं बताई गई।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई पूर्व योजना या अन्य लोग शामिल थे या नहीं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस बरामद पर्चियों तथा अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published at : 15 Jul 2026, 12:11 pm (IST)