BREAKING NEWS

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

में 7 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मिला शव

को मिला नया युद्धपोत INS महेंद्रगिरि, ईस्टर्न फ्लीट में हुआ शामिल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में किया कमीशन

किसानों के सब्सिडी वाले खाद का फैक्ट्रियों में अवैध इस्तेमाल

में प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, 6 दिन में 5 महिलाओं की गई जान,सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत

'थाली भेंट' विवाद पहुंचा हाईकोर्ट,निलंबित कर्मचारी ने दी कार्रवाई को चुनौती

बोले- "1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड" अगर मेरी हत्या की कोशिश हुई

40 दिन में आया फैसला, आरोपी को दी फांसी की सजा, 6 दिन में चार्जशीट दाखिल की थी

18 अहम समझौतों से रणनीतिक साझेदारी मजबूत

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेंगी, जानिए सरकार के नए नियम का पूरा असर

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 यात्री फंसे, यूपी में 10 की मौत; राजस्थान में ट्रेनें रद्द

भारत में बनेगी इजरायल की आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइल, रक्षा क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर

सेंसेक्स 654 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार; आईटी शेयरों ने दिखाई दमदार तेजी

सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने का भरोसा

होम / राष्ट्रीय / यूपी में आज 35 करोड़ पौधरोपण का महाअभियान CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत
यूपी में आज 35 करोड़ पौधरोपण का महाअभियान CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में नीम, पीपल, बरगद और मौलश्री का पौधा लगाएंगे। 27 विभागों की भागीदारी से प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य।

इसके लिए 57.62 करोड़ पौधे पहले ही तैयार किए जा चुके हैं।गोरखपुर जिले को अकेले 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पौधरोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यूपी में आज 35 करोड़ पौधरोपण का महाअभियानCM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

By : Admin User | Updated at : 12 Jul 2026, 11:24 am (IST)

उत्तर प्रदेश आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से प्रदेशव्यापी पौधरोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ करेंगे। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सीएम योगी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और ताल रिंग रोड क्षेत्र में नीम, पीपल, बरगद तथा आयुर्वेदिक महत्व वाले मौलश्री के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

योगी सरकार ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में वन विभाग के साथ कुल 27 विभाग शामिल होंगे। गोरखपुर जिले को अकेले 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पौधरोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पौधरोपण स्थलों पर गड्ढों की खुदाई, मिट्टी की तैयारी, सिंचाई और पौधों की सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली गई हैं ताकि पौधों का बेहतर विकास और संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

इस महाअभियान के लिए प्रदेशभर की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें वन विभाग, उद्यान विभाग, रेशम विभाग और निजी नर्सरियों द्वारा तैयार किए गए पौधे शामिल हैं। इन पौधों का वितरण सभी जिलों और विभागों को किया जा चुका है।

अभियान में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग भी भाग ले रहे हैं। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सबसे अधिक 15 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाएगा। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ और राजस्व विभाग 1 करोड़ पौधे रोपेगा। वहीं रेलवे और रक्षा मंत्रालय भी इस अभियान में लाखों पौधे लगाकर योगदान देंगे।

सरकार का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना और जनभागीदारी के माध्यम से प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

Published at : 12 Jul 2026, 11:24 am (IST)

Tags : up cm Yogi AadityaNath