BREAKING NEWS

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

में 7 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मिला शव

को मिला नया युद्धपोत INS महेंद्रगिरि, ईस्टर्न फ्लीट में हुआ शामिल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में किया कमीशन

किसानों के सब्सिडी वाले खाद का फैक्ट्रियों में अवैध इस्तेमाल

में प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, 6 दिन में 5 महिलाओं की गई जान,सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत

'थाली भेंट' विवाद पहुंचा हाईकोर्ट,निलंबित कर्मचारी ने दी कार्रवाई को चुनौती

बोले- "1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड" अगर मेरी हत्या की कोशिश हुई

40 दिन में आया फैसला, आरोपी को दी फांसी की सजा, 6 दिन में चार्जशीट दाखिल की थी

18 अहम समझौतों से रणनीतिक साझेदारी मजबूत

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेंगी, जानिए सरकार के नए नियम का पूरा असर

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 यात्री फंसे, यूपी में 10 की मौत; राजस्थान में ट्रेनें रद्द

भारत में बनेगी इजरायल की आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइल, रक्षा क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर

सेंसेक्स 654 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार; आईटी शेयरों ने दिखाई दमदार तेजी

सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने का भरोसा

होम / धर्म-समाज / पहली बार सामने आई महाकाल मंदिर की कुल संपत्ति 472 करोड़ की FD और 90 एकड़ बेशकीमती जमीन का खुलासा
पहली बार सामने आई महाकाल मंदिर की कुल संपत्ति 472 करोड़ की FD और 90 एकड़ बेशकीमती जमीन का खुलासा
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने पहली बार वित्तीय और स्थायी संपत्तियों का ब्यौरा जारी किया। करोड़ों की नकद राशि और बड़ी मात्रा में सोना-चांदी मौजूद है।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की कुल संपत्ति पहली बार सार्वजनिक की गई है। मंदिर समिति के अनुसार,वर्ष 2025 में करीब 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए, जिससे मंदिर को 107 करोड़ रुपए का नकद दान प्राप्त हुआ।

पहली बार सामने आई महाकाल मंदिर की कुल संपत्ति472 करोड़ की FD और 90 एकड़ बेशकीमती जमीन का खुलासा

By : Admin User | Updated at : 12 Jul 2026, 05:45 pm (IST)

धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की कुल वित्तीय और स्थायी संपत्तियों का पहली बार आधिकारिक खुलासा किया गया है। अब तक मंदिर समिति केवल श्रद्धालुओं से प्राप्त दान का विवरण साझा करती थी, लेकिन इस बार मंदिर की एफडी, जमीन, नकद राशि और बहुमूल्य धातुओं की जानकारी भी सार्वजनिक की गई है।

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, महाकालेश्वर मंदिर समिति के पास वर्तमान में करीब 472 करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) है, जो यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया में जमा है। इसके अलावा, मंदिर के विभिन्न बैंक खातों में करीब 16 करोड़ रुपए की नकद राशि भी मौजूद है। मंदिर समिति के पास लगभग 90 एकड़ बेशकीमती जमीन भी है, जिसकी बाजार कीमत काफी अधिक मानी जा रही है।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के चलते मंदिर का खर्च भी तेजी से बढ़ा है। पहले मंदिर का मासिक खर्च लगभग 2.5 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 11 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। वहीं, मंदिर का वार्षिक खर्च भी बढ़कर करीब 135 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

वर्ष 2025 में लगभग 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर को कुल 107 करोड़ रुपए का नकद दान प्राप्त हुआ, जिसमें 43 करोड़ रुपए दान पेटी से और 64 करोड़ रुपए शीघ्र दर्शन टिकट एवं अन्य रसीदों के माध्यम से मिले।

श्रद्धालुओं ने नकद दान के अलावा बड़ी मात्रा में सोना और चांदी भी अर्पित की। वर्ष 2025 में मंदिर को 592.36 किलोग्राम चांदी प्राप्त हुई, जो वर्ष 2024 की तुलना में 193 किलोग्राम अधिक है। इसके साथ ही 1.48 किलोग्राम सोना भी चढ़ावे के रूप में मिला।

मंदिर समिति के अनुसार, महाकाल मंदिर के पास पहले से भी पर्याप्त मात्रा में सोना-चांदी सुरक्षित रखा हुआ है। हालांकि, इन बहुमूल्य धातुओं के कुल वजन और अनुमानित कीमत का विस्तृत आकलन अभी जारी है। मंदिर की संपत्तियों के इस खुलासे से महाकालेश्वर मंदिर देश के सबसे समृद्ध धार्मिक संस्थानों में शामिल होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है।

Published at : 12 Jul 2026, 05:44 pm (IST)