BREAKING NEWS

विशाखा राठौड़ UAE से भारत लाई गई, CBI को बड़ी सफलता

15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र संभव, राहुल-रिजिजू की अहम बैठक

संसद ने 38 न्यायाधीशों वाले विधेयक को दी मंजूरी

वेद रोड की डेयरी पर छापा; वनस्पति घी और सोयाबीन तेल से हो रही थी मिलावट

MeitY सचिव से हुई अहम बैठक

25 टन मिलावटी मसाले जब्त, सिंथेटिक रंग और टैल्कम पाउडर का बड़ा खेल उजागर

मिड-डे मील पर बवाल, बच्चों को मिली जली रोटियां और पानी जैसी सब्जी; प्रधानाध्यापक निलंबित

महिलाओं को सोने का सिक्का, छात्रों को मॉडर्न साइकिल और हज सब्सिडी में बढ़ोतरी

सरकार 0.40% तक MDR लागू करने की तैयारी में बढ़ सकती है लागत

3 दिन में PM मोदी से माफी नहीं मांगी तो मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई

अब ट्रॉली बैग में मिला विवाहिता का शव

हर्ष संघवी ने ग्रहण किया आधिकारिक ध्वज

डीपफेक और AI कंटेंट हटाने के निर्देश

देवेंद्र महतो ने तोड़ा वॉटर फास्ट

यमन तट के पास डूबा MSV Faize Noore Oliya; सभी 14 क्रू मेंबर सुरक्षित

नकली हल्दी का बड़ा खुलासा! बिना हल्दी के बन रहा था हल्दी पाउडर, फैक्ट्री पर छापा

पुलिस का बड़ा एक्शन, ISI से जुड़े दो मॉड्यूल का भंडाफोड़,9 गिरफ्तार,जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े होने का दावा

रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, लगातार स्थिर रही 5.25% ब्याज दर,मौद्रिक नीति समिति की बैठक में बड़ा फैसला

अब निर्माण, बिक्री और सप्लाई पर पूरी तरह रोक सरकार का बड़ा फैसला

सेंसेक्स 79,000 के पार, निफ्टी ने भी दिखाई मजबूती,वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

होम / राष्ट्रीय / अहमदाबाद ने संभाली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी हर्ष संघवी ने ग्रहण किया आधिकारिक ध्वज
अहमदाबाद ने संभाली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी हर्ष संघवी ने ग्रहण किया आधिकारिक ध्वज
गुजरात विश्वस्तरीय आयोजन करेगा और भारत का लक्ष्य 2030 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना होगा।

गौरतलब है कि ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

अहमदाबाद ने संभाली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानीहर्ष संघवी ने ग्रहण किया आधिकारिक ध्वज

By : Admin User | Updated at : 05 Aug 2026, 02:30 pm (IST)

ग्लासगो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के समापन के बाद भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण आया, जब अहमदाबाद ने आधिकारिक रूप से वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जिम्मेदारी स्वीकार की। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की मौजूदगी में राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक ध्वज ग्रहण किया। यह समारोह 2030 में होने वाले खेलों के शताब्दी संस्करण की मेजबानी अहमदाबाद को सौंपे जाने का प्रतीक बना।

ग्लासगो से अहमदाबाद लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में हर्ष संघवी ने कहा कि भारत पिछले कुछ वर्षों में खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ा है और अब लक्ष्य 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक तालिका में पहला स्थान हासिल करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है, जिससे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'फिट इंडिया' केवल एक अभियान नहीं बल्कि स्वस्थ और सशक्त भारत का विजन है। उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका विश्वास है कि अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 आयोजन और प्रबंधन के नए मानक स्थापित करेंगे।

स्कॉटलैंड दौरे के दौरान हर्ष संघवी ने फ्यूचर होस्ट ऑब्जर्वर प्रोग्राम के तहत गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान टीम ने ग्लासगो में आयोजित खेलों के संचालन, सुरक्षा, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और शहर प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का अध्ययन किया, ताकि अहमदाबाद में इन अनुभवों का बेहतर उपयोग किया जा सके।

2030 खेलों के प्रचार अभियान के तहत उन्होंने 'अहमदाबाद एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया और 'इंडिया डे' कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस कार्यक्रम में 74 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों को गुजरात की आधुनिक खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से परिचित कराया गया तथा उन्हें 2030 में अहमदाबाद आने का निमंत्रण दिया गया।

हर्ष संघवी ने ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और भारतीय मुक्केबाजी टीम सहित कई पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सरकार की खेलोन्मुखी नीतियों का परिणाम है कि भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

गौरतलब है कि ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। अब देश की नजरें 2030 पर हैं, जहां मेजबान के रूप में भारत न केवल सफल आयोजन बल्कि पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने का भी लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

Published at : 05 Aug 2026, 02:30 pm (IST)