BREAKING NEWS

विशाखा राठौड़ UAE से भारत लाई गई, CBI को बड़ी सफलता

15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र संभव, राहुल-रिजिजू की अहम बैठक

संसद ने 38 न्यायाधीशों वाले विधेयक को दी मंजूरी

वेद रोड की डेयरी पर छापा; वनस्पति घी और सोयाबीन तेल से हो रही थी मिलावट

MeitY सचिव से हुई अहम बैठक

25 टन मिलावटी मसाले जब्त, सिंथेटिक रंग और टैल्कम पाउडर का बड़ा खेल उजागर

मिड-डे मील पर बवाल, बच्चों को मिली जली रोटियां और पानी जैसी सब्जी; प्रधानाध्यापक निलंबित

महिलाओं को सोने का सिक्का, छात्रों को मॉडर्न साइकिल और हज सब्सिडी में बढ़ोतरी

सरकार 0.40% तक MDR लागू करने की तैयारी में बढ़ सकती है लागत

3 दिन में PM मोदी से माफी नहीं मांगी तो मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई

अब ट्रॉली बैग में मिला विवाहिता का शव

हर्ष संघवी ने ग्रहण किया आधिकारिक ध्वज

डीपफेक और AI कंटेंट हटाने के निर्देश

देवेंद्र महतो ने तोड़ा वॉटर फास्ट

यमन तट के पास डूबा MSV Faize Noore Oliya; सभी 14 क्रू मेंबर सुरक्षित

नकली हल्दी का बड़ा खुलासा! बिना हल्दी के बन रहा था हल्दी पाउडर, फैक्ट्री पर छापा

पुलिस का बड़ा एक्शन, ISI से जुड़े दो मॉड्यूल का भंडाफोड़,9 गिरफ्तार,जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े होने का दावा

रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, लगातार स्थिर रही 5.25% ब्याज दर,मौद्रिक नीति समिति की बैठक में बड़ा फैसला

अब निर्माण, बिक्री और सप्लाई पर पूरी तरह रोक सरकार का बड़ा फैसला

सेंसेक्स 79,000 के पार, निफ्टी ने भी दिखाई मजबूती,वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

होम / राष्ट्रीय / परिसीमन बिल पर सरकार का बड़ा दांव! 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र संभव, राहुल-रिजिजू की अहम बैठक
परिसीमन बिल पर सरकार का बड़ा दांव! 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र संभव, राहुल-रिजिजू की अहम बैठक
16–18 अगस्त के बीच विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, सरकार विपक्ष से बना रही सहमति; FCRA संशोधन बिल भी हो सकता है पेश

परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। राहुल गांधी और किरेन रिजिजू की बैठक के बाद सरकार विपक्षी दलों से सहमति बनाने में जुटी है। साथ ही FCRA संशोधन विधेयक भी पेश किए जाने की संभावना है।

परिसीमन बिल पर सरकार का बड़ा दांव!15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र संभव, राहुल-रिजिजू की अहम बैठक

By : Admin User | Updated at : 05 Aug 2026, 06:47 pm (IST)

नई दिल्ली: संसद में जारी गतिरोध को समाप्त करने और महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त के बाद 16 से 18 अगस्त के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिसमें सरकार की प्राथमिकता परिसीमन (Delimitation) बिल पर चर्चा और उसे पारित कराने की होगी।

इसी सिलसिले में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच लंबी बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विशेष सत्र, परिसीमन बिल और संसद में जारी गतिरोध को समाप्त करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विपक्षी दलों से संपर्क में सरकार

सूत्रों के मुताबिक सरकार इस विधेयक पर व्यापक राजनीतिक सहमति बनाने के लिए विभिन्न विपक्षी दलों से लगातार संपर्क कर रही है। विपक्ष से संवाद की जिम्मेदारी कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि:

किरेन रिजिजू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बातचीत कर रहे हैं।
प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल और एस. मुरुगन को अन्य विपक्षी दलों से चर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।

FCRA संशोधन विधेयक भी हो सकता है पेश

सरकार अगले सप्ताह Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 भी संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस विधेयक के जरिए विदेशी अंशदान (Foreign Contribution) से जुड़े मौजूदा कानून में संशोधन प्रस्तावित है। हालांकि, विशेष सत्र की तारीख और एजेंडा को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस का रुख साफ

कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह परिसीमन बिल का विरोध करेगी। मानसून सत्र से पहले हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी ने फैसला लिया था कि यदि सरकार यह विधेयक लाती है तो उसका विरोध किया जाएगा। सरकार महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए परिसीमन से जुड़े प्रावधानों में बदलाव करना चाहती है।

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार:

लोकसभा की कुल सीटें 543 से बढ़कर 850 हो सकती हैं।
इनमें 815 सीटें राज्यों और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रस्तावित हैं।
इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 81 में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा।
यदि यह विधेयक पारित होता है, तो यह देश की संसदीय व्यवस्था और प्रतिनिधित्व प्रणाली में बड़ा बदलाव माना जाएगा।

Published at : 05 Aug 2026, 06:47 pm (IST)